ताजा जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग द्वारा घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं, क्रेन की मदद से बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में लगी है लेकिन अब तक वजह साफ नहीं हो सकी है. दमकल विभाग अधिकारी के मुताबिक, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो ये एक बड़ा हादसा भी हो सकता है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।