कृति सेनन कभी भी अपने फैशन से फैंस को इंप्रेस करने में फेल नहीं होती हैं। चाहे लहंगा हो या फिर वेस्टर्न ड्रेसेस, कृति हर लुक को बखूबी कैरी करती हैं। हाल ही में कृति ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह लाइट पिंक कलर का खूबूसरत शरारा सेट पहने हुए नजर आ रही हैं। इस गॉर्जियस लुक को कृति ने कई सारी रिंग्स, बैंगल्स, खूबसूरत नेकलेस और छोटे से मांग टीके के साथ कंपलीट किया है। वहीं, कृति ने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनकी बहन नुपुर सेनन और मां नजर आ रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।