(India)
खाने के तेल ( Edible Oil) के दामों में कमी आने की उम्मीद और बढ़ गई है. केंद्र सरकार ने एडिल ऑयल एसोसिएशन ( Edible Oil Associations) को फौरन 15 रुपये प्रति लीटर खाने के तेल के दामों में कमी करने का आदेश जारी किया है. खाद्य एंव आपूर्ति मंत्रालय ने एडिबल ऑयल एसोसिएशन से कहा है कि खाने के तेल के दामों में कमी का फायदा फौरन कस्टमर्स तक पहुंचाया जाए. 6 जून, 2022 को खाद्य एंव आपूर्ति विभाग (Department of Food and Public Distribution) ने एक महत्वपूर्ण बैठक की थी जिसमें सभी बड़ी एडिबल ऑयल एसोसिएशन को फौरन 15 रुपये तक खाने के तेल के दाम घटाने का आदेश दिया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।