MP-राजस्थान में जोरदार बारिश:जयपुर में सड़क पर तैरीं गाड़ियां
(India) देश में देरी से आया मानसून अब लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। राजस्थान में पूर्वी हिस्से के 10 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई है। जयपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर कारें तैरती नजर आईं। शहर में जलभराव की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले 24 से 48 घंटे में बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में अब ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में भारी बारिश हो रही है। चंबल किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा है। वहीं उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हुई बारिश ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिहार में पटना समेत कई जगह तेज बारिश हुई।

Digital Desk: Firoz Khan