महंगाई से मिली राहत, जुलाई 2022 में खुदरा महंगाई दर 7% से नीचे घटकर 6.71% पर आया
(India) महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर राहत की खबर है. कच्चे तेल समेत अन्य कमोडिटी के दामों में कमी के चलते जुलाई 2022 में खुदरा महंगाई दर (Consumer Price Index) में कमी आई है और ये 7 फीसदी के नीचे जा पहुंचा है. जुलाई में खुदरा महंगाई दर 6.71% रहा है जबकि जून में 7.01 फीसदी रहा था. जबकि मई, 2022 में 7.04 फीसदी तो अप्रैल में 7.79 फीसदी रहा था. जुलाई महीने में खाद्य महंगाई दर ( Food Inflation) में कमी आई है. जुलाई में खाद्य महंगाई दर भी घटकर 7 फीसदी से नीचे आ गया है. जुलाई में खाद्य महंगाई दर 6.75 फीसदी रहा है जो जबकि जून में 7.75 फीसदी रहा था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।