महंगाई का झटका, अमूल- मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़े
(India) देश में महंगाई के झटके जनता को बार-बार लग रहे हैं. अब राज्यों में दूध सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. अमूल दूध बेचने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल मिल्क के दाम में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है जिसके बाद दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. इसके अलावा मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है जिससे खासतौर पर दिल्ली-NCR के लोगों को झटका लगा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।