(India)
जोमैटो एक बेहद फेमस ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप (Online Food Delivery) हैं जिसका इस्तेमाल हम सब अपने आम जिंदगी में करते हैं.आपने भी जोमैटो से कई बार खाना मंगवाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि जोमैटो (Zomato) से आप दूसरे शहरों से भी खाना मंगवा सकते हैं. गौरतलब है कि जोमैटो ने लेजेंड्स नाम से इंटरसिटी फूड डिलीवरी का पायलट प्रोजेक्ट (Intercity Food Delivery) लॉन्च किया है. इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके और हैदराबाद, लखनऊ जैसे बहुत से शहरों के रेस्टोरेंट से खाना मंगवा सकते हैं. कंपनी खाने को सही तरीके से पैक करके हवाई रास्ते से इसे दूसरे शहरों में पहुंचाने का काम करेगा. इसके साथ ही खाना खराब न हो जाएं इसके लिए इस मोबाइल फ्रीज (Mobile Fridge) का इस्तेमाल किया जाएगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।