कच्चे तेल के दामों में गिरावट का असर, हवाई ईंधन के दामों में हुई कटौती
(India) कच्चे तेल के दामों में कमी के चलते हवाई ईंधन के दामों में कमी की गई है. एविएशन टर्बाइल फ्यूल के दाम में भी 0.7 फीसदी की कटौती की गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती की जानकारी दी है. माना जा रहा है कि एटीएफ के दामों में कटौती का फायदा एयरलाइंस को होगा जिसका असर हवाई किराये पर पड़ सकता है. इस वर्ष एटीएफ की कीमतों में चौथी बार कटौती की गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।