बंद LIC पॉलिसी को चालू करने का मिल रहा सुनहरा मौका, यहां जानें पूरी डिटेल्स
(India) देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) के अलग आप पॉलिसी होल्डर हैं और आपकी कोई पुरानी पॉलिसी लैप्स हो गई हैं तो यह खबर आपके काम की है. एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर को एक बार भी पुरानी पॉलिसी को दोबारा चालू करने का शानदार मौका दे रहा है. इसके लिए एलआईसी ने लैप्स पॉलिसी रिवाइवल स्कीम 2022 (Lapsed Policy Revival Scheme for 2022) लॉन्च की है. इस स्कीम में ULIP (Unit Linked Insurance Plan) को छोड़कर बाकी हर तरह की पॉलिसी को दोबारा चालू कराया जा सकता है.ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस प्लान, टर्म इंश्योरेंस प्लान, मल्टीपल रिस्क पॉलिसी में इस स्कीम का फायदा ग्राहकों को नहीं मिलेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।