(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अक्टूबर 1 को ऑफिशियली 5जी सेवाओं को लॉन्च किया गया था, जिसके बाद Paytm सीईओ विजय शेखर शर्मा ने 5जी नेटवर्क इस्तेमाल करने के लिए नया फोन खरीदा था. रविवार को एक ट्वीट के जरिए विजय शेखर शर्मा ने एयरटेल केयर्स को टैग करते हुए कहा कि उन्होंने एक नया गूगल स्मार्टफोन पिक्सल 6A (Google Pixel 6a) सिर्फ 5जी नेटवर्क यूज करने के लिए खरीदा था जिसका 5जी नेटवर्क एयरटेल ने 1 अक्टूबर को रॉल आउट किया गया था. मगर उनका कहना है कि 5G नेटवर्क दिल्ली में गूगल पिक्सल 6A में भी नहीं दिख रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।