(India)
खाद्य तेल कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. इसे देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने एक साल से लगे खाने के तेल के स्टॉक लिमिट को हटाने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद अब चेन और थोक विक्रेता अपनी जरूरत और मर्जी के अनुसार खाने के तेल और तिलहन का भंडारण कर पाएंगे. सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल मार्केट में तेल और तिलहन (Edible Oil Stock Limit) के गिरते दामों को देखते हुए लिया है. अब इससे किसानों, दुकानदार और ग्राहकों सभी को फायदा मिलेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।