सपाट कारोबार से निवेशक सतर्क, मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर बाजार की नजर
(Jaipur, Jaipur) नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 139.34 अंक चढ़कर 60,244.84 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 39.35 अंक बढ़कर 17,935.05 पर पहुंच गया। लेकिन बाद में शेयर कमजोर पड़े। खबर लिखने जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 23.4 अंकों की गिरावट के साथ 60,082.10 पर, जबकि निफ्टी 9 अंकों की गिरावट के साथ 17,879.85 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार की धीमी चाल को देखकर निवेशक सतर्क हो रहे | वही अमेरिका में सकारात्मक रुख के चलते गुरुवार से कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। ज्यादातर सेक्टर्स में ट्रेडिंग आज फ्लैट है।
बता दें कि कल भी बाजार सपाट नोट पर बंद हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।