कोटा जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान हादसा, करंट लगने से तीन लोगों की मौत
(Kota, Kota) राजस्थान के विभिन्न शहरों में गुरुवार को रामनवमी के मौके पर भगवान राम की शोभायात्रा और जुलूस निकाले गए। कोटा जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान हादसा हो गया । यहां में शाम को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान बिजली के तार का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई,वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। छह का उपचार किया जा रहा है। करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार मृतकों में महेंद्र यादव,अभिषेक नागर एवं ललित प्रजापति शामिल हैं। उधर जयपुर में भगवान राम की शोभायात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। शोभायात्रा करीब चार घंटे तक शहर के मुख्य बाजारों में होती हुई चांदपोल स्थित रामचंद्रजी के मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।