सलमान खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं तो कोई परेशानी नहीं
(India) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं पर अब सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बुराई करने से किसी के व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, श्रद्धा कपूर की फिल्म के साथ रिलीज डेट टकराने पर सलमान ने अफसोस जताते हुए उनसे माफी मांगने की बात भी कही।

दरअसल, शुक्रवार को सलमान खान ABP राइजिंग समिट 2026 में शामिल हुए। यहां उन्होंने बिग बॉस में गुस्से के दौरान शर्ट उतारने की वजह बताते हुए कहा कि यह उनका एक इंपल्सिव फैसला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मकता पर कहा कि आजकल पॉजिटिविटी के मुकाबले नेगेटिविटी लोगों को ज्यादा आकर्षित करती है। अगर उनकी आलोचना से किसी को पैसे और फॉलोअर्स मिल रहे हैं, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

सलमान ने अपनी पिछली फिल्मों को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और मानते हैं कि पिछली 5-6 फिल्मों में पहले जैसी एनर्जी नजर नहीं आई। हालांकि, सलमान का कहना है कि उनकी बुराई करके अगर लोग सोशल मीडिया पर पहचान बना रहे हैं, तो यह अच्छी बात है।

श्रद्धा कपूर से फिल्म क्लैश पर मांगी माफी

सलमान की फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को रिलीज होगी। इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा भी सिनेमाघरों में आएगी। सलमान ने बताया कि मीडिया स्क्रीनिंग में फिल्म के VFX में कुछ कमियां सामने आई थीं, जिसके बाद रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई।

उन्होंने कहा कि रिलीज डेट घोषित करते समय उन्हें श्रद्धा की फिल्म के बारे में जानकारी नहीं थी। इसका उन्हें काफी अफसोस है। सलमान ने श्रद्धा को फोन करके माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि अगर पहले पता होता तो वह श्रद्धा की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करते। श्रद्धा ने जवाब में कहा कि कोई बात नहीं सर।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।