दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से, केजरीवाल ने नए साल में दिया बिजली का तोहफा
(DELHI, India) दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अपने एक और बड़े वादे को पूरा करते हुए 400 यूनिट तक की बिजली की खपत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी की घोषणा की। नए विधायकों को आज पद की शपथ दिलाई जाएगी जबकि सरकार दो जनवरी को विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव तीन जनवरी को होना है। उपराज्यपाल नजीब जंग छह जनवरी को सदन को संबोधित करेंगे। सात जनवरी को जंग के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।