चैम्पियन हैं कैलिस : सचिन
(India) सचिन ने कहा कि कैलिस सच्चे अर्थो में चैम्पियन हैं। भारत को दो टेस्ट मैचों की शृंखला में 1-0 से हराने के बाद सोमवार को डरबन में समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच के साथ ही कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पिछले सप्ताह क्रिकेट को अलविदा कह चुके सचिन ने मंगलवार को ट्वीट किया, आपके खिलाफ खेलना बहुत ही प्रसन्नता की बात रही है। जैक्स आप सच्चे मायनों में चैम्पियन हो। संन्यास लेने के बाद जिंदगी उतनी भी बुरी नहीं है। अपने विदाई मैच में कैलिस ने शतकीय पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट से विदा ली, और इसी पारी के दौरान वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।