(BIHAR, India)
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जेल से छुटने के बाद मंगलवार को पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने की वर्ष 2009 जैसी गलती नहीं दोहराने का संकल्प लिया। लालू ने करीब दस मिनट की बैठक के बाद बताया कि सोनिया गांधी ने गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा के लिए अगले महीने फिर से बुलाया है। उन्होंने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इस बार कांग्रेस-राजद-लोजपा गठबंधन होगा और ये बिहार, झारखंड तथा अन्य जगहों पर ‘सांप्रदायिक बलों’ को रोकेगा। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व की प्रशंसा भी की और कहा कि वे नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल से लाख गुना बेहतर है। लालू ने कांग्रेस को अखिल भारतीय, मजबूत तथा धर्मनिरपेक्ष पार्टी के रुप में बताया। जिसके लिए वे कुछ भी त्याग करने को तैयार हो गए। लोजपा से नाराजगी को लालू ने पूरी तरह नकार दिया और कहा कि कांग्रेस लोजपा और राजद हमेशा एक थे, एक हैं और एक रहेंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।