मदन राठौड़ का बयान; भारत की हार पर पटाखे फोड़ने वाले देशभक्त नहीं, अमेरिका- पाकिस्तान की भिड़ंत में हम पाकिस्तान के साथ है
(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान को लेकर प्रदेश की राजननीति में विवाद खड़ा हो गया है। राठौड़ ने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत को पाकिस्तान का साथ देना चाहिए क्योंकि वह हमारा पडोसी देश है । उनके बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा। विवाद बढ़ने पर राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को तोड़-मड़ोड़कर पेश किया गया है। उनके मुताबिक, बयान का संदर्भ क्रिकेट मैच था। मदन राठौड़ ने यह टिप्पणी 15 अक्टूबर को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की थी। अपने सम्बोधन में उन्होंने पड़ोसी देश के संदर्भ में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध का उदाहारण दिया। राठोड़ के बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनितिक हलकों चर्चा में आ गयी। विपक्षी दलों ने उनके बयान को लेकर भाजपा की राष्ट्रवाद सम्बन्धी राजनीति पर सवाल उठाये।

विवाद बढ़ने के बाद मदन राठोड़ ने अपने बयान का संदर्भ स्पष्ट किया।उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में अगर भारतीय टीम हार जाती है तो कोई व्यक्ति उस हार पटाखे फोड़कर जश्न मनाता है, तो उसे देश भक्त नहीं कहा जा सकता है। राठौड़ के अनुसार, उनके बयान की कुछ पंक्तियाँ को अलग करके पेश किया गया, जिससे उनके कहने का आशय बदल गया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी और उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।

राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया कि पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात कहने वाले बयान पर भाजपा का क्या रुख है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गयी है। विपक्षी ने इस बयान को भाजपा की राष्ट्रवाद संबंधी राजनीति से जोड़ कर आलोचना की है। वही, राठौड़ ने अपनी सफाई में कहा कि उनके बयान को उनके पुरे संदर्भ में समझा जाना चाहिए।

इस पुरे मामले में राठौड़ की सफाई और विपक्षी की प्रक्रिया चर्चा में है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।