(HIMACHALPRADESH, India)
कल इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर के सामने प्रदर्शन भी किया. इससे पहले कल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखी. उन्होंने भाजपा पर उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर आलोचना की. समझा जाता है कि सिंह को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली द्वारा उन पर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री को यहां बुलाया गया. वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और संभवत: पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. यह सब ऐसे समय हो रहा है जब पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार ढंग से आवाज उठा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।