हाल ही में इंफोसिस से इस्तीफा देकर कोरपोरेट जगत में तहलका मचाने वाले वी बालकृष्णन बुधवार शाम आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। देश के दूसरे सबसे बड़े सॉफ्टवेयर सेवा निर्यातक कंपनी से अचानक बाहर निकलने के तीन सप्ताह बाद बालकृष्णन ने कहाए ष्हांए मैं आप का सदस्य बन गया हूं। आज मुझे सत्यापन मिला। उन्होंने कहाए आप ने देश की राजनीति में क्रांति लायी है। मैं उससे आकर्षित हूं। 20 दिसंबर को कंपनी के बोर्ड और सेवा से बालकृष्णन के हटने की घोषणा करते हुए इंफोसिस ने कहा था कि इस्तीफा 31 दिसंबर 2013 से प्रभावी है। वर्ष 1991 में इंफोसिस से जुड़ने और बाद में मुख्य वित्त अधिकारी बनने वाले बालकृष्णन मुख्य कार्यपालक अधिकारी की दौड़ में बताए जा रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।