आदर्श घोटाले की जांच रिपोर्ट खारिज करने वाली महाराष्ट्र कांग्रेस ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एतराज को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार सांसत में है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं, वहीं सरकार की सहयोगी एनसीपी रिपोर्ट खारिज करने का ठीकरा मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के सिर फोड़ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।