(India)
क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार टीम के सदस्य यहां पहुंचने के बाद सीधे अपने घर रवाना हो गए। कोच डंकन फ्लेचर और गेंदबाजी कोच जो डावेस टीम के साथ नहीं लौटे। ऐसा पता चला है कि उनके कल न्यूजीलैंड के लिये चुनी टीम के साथ 10 दिन के अंदर जुड़ने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेटर 11 जनवरी की रात को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होने से पहले एक संक्षिप्त ब्रेक लेंगे। खिलाड़ी इसी दिन बांद्रा में एक होटल में बीसीसीआई के सालाना पुरस्कार समारोह में शिकरत करेंगे और रात को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होंगे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार वनडे टीम के सदस्य पहले रवाना होंगे और एक हफ्ते बाद टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी न्यूजीलैंड जाएंगे। भारतीय टीम 19 जनवरी से शुरू हो रही पांच वनडे की श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।