राहुल गांधी बनेंगे PM कैंडिडेट, 17 जनवरी को कांग्रेस अधिवेशन में आ सकता है प्रस्ताव
(DELHI, India) गौर हो कि लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस का 17 जनवरी को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का सम्मेलन होने जा रहा है। बीजेपी ने जहां लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी के नाम की घोषणा इस साल सितम्बर में ही कर दी थी, वहीं इस बात की आलोचना हो रही थी कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित करने से कतरा रही है । सरकार और कांग्रेस के बड़े नेता राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की बात कह चुके हैं। फिर भी पार्टी के नेताओं में दुविधा बरकरार है। मगर एक बात तय है कि 17 जनवरी की एआईसीसी की बैठक में राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कार्यकर्ता से लेकर छोटे बड़े नेता मंच से उठा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।