बिहार में गठबन्धन की राजनीति तेज.... गठबंधन के लिये राजद देख रहा कांग्रेस की ओर...
(BIHAR, India) लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी भी गठबंधन कर सकती है कयास लगाया जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के साथ बीजेपी गठबंधन कर सकती है... विधानसभा में विपक्ष के नेता नन्द किशोर यादव ने बताया के बीजेपी के साथ जुडने के लिये बहुत सारे लोग कोशिश कर रहे है लेकिन अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ है वहीँ बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह का कहना है कि अभी देखना है आगे क्या होता है......
बिहार में राजनीतिक ताकतें नये गठजोड़ और तालमेल की ओर बढ़ती दिख रही हैं जिससे प्रदेश में वर्तमान समीकरण को धक्का लग सकता है. राज्य में जदयू के राजग से अलग होने के बाद सामाजिक समीकरण में तेजी से बदलाव आ रहा है. कांग्रेस ने हालांकि लालू प्रसाद की अध्यक्षता वाले राजद के साथ गठबंधन करने की अनिच्छा को त्यागने का संकेत दिया था, लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस अब इससे अपने कदम पीछे खींच रही है क्योंकि पार्टी के कई शीर्ष नेता ‘दागी नेता’ के साथ गठजोड़ को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं. वहीं अपना नया रंग दिखाते हुए लोजपा भी तेवर दिखा रही है। लोजपा प्रमुख के करीबी एक पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि लोजपा के अधिकांश नेताओं का मत है कि पार्टी को जदयू के साथ गठबंधन करना चाहिए और इससे कांग्रेस को भी जोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जदयू के साथ लोजपा का गठबंधन काफी मजबूत हो सकता है क्योंकि नीतीश कुमार की पार्टी ने अति पिछड़ी जातियों और महादलितों में व्यापक पैंठ बनायी है. इसके अलावा उनकी छवि साफ है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रभाव पड़ने के बीच दोषी करार दिये गए लालू के साथ जाने से पार्टी को नुकसान होगा. दूसरी ओर राजद अपने बड़े भाई के रुख को छोड़ने को तैयार नहीं दिखती है. हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय पासवान को करना है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।