नीतीश द्वारा जारी की गयी उनके सम्पत्ति के ब्यूरो के अनुसार उनके तथा पुत्र निशांत के पास कोई देनदारी नहीं है
(BIHAR, India) नीतीश द्वारा जारी की गयी उनके सम्पत्ति के ब्यूरो के अनुसार उनके तथा पुत्र निशांत के पास कोई देनदारी नहीं है। नीतीश ने अपने सम्पत्ति ब्योरे में अपने पास केवल 17 हजार 909 रुपये नकद तथा उनके पुत्र के पास 7 हजार 95 रुपये नकद होने का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान अपनी घोषित आय 1 लाख 41 हजार 142 रुपये तथा अपने पुत्र की आय 4 लाख 2 हजार 250 रूपये दर्शायी है। नीतीश के पुत्र के पास अपने पिता की तुलना में अधिक चल सम्पत्ति है। नीतीश की चल सम्पत्ति जहां मात्र 6 दशमलव 88 लाख है। वहीं उनके पुत्र की चल सम्पत्ति 81 दशमलव 68 लाख रुपये की है। इसी प्रकार से नीतीश के पास 40 लाख रूपये का भूखंड और अन्य अचल सम्पत्ति है। वहीं उनके पुत्र के पास करीब 1 दशमलव 15 करोड रूपये की अचल सम्पत्ति है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 31 दिसंबर 2010 से स्वयं और अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के लिए अपनी सम्पत्ति को सार्वजनिक किया जाना आवश्यक करार दिया था। नीतीश के साथ ण्साथ जदयू के 17 अन्य मंत्रियों ने भी साल 2013 के

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।