दागियों को लोकसभा का टिकट नहीं :लक्ष्मीकांत वाजपेयी
(DELHI, India) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को साफ कर दिया कि सूबे में दागियों और उनके रिश्तेदारों से पार्टी बराबर दूरी बनाए रखेगी और लोकसभा में उन्हें टिकट नहीं देगी। वाजपेयी ने यह भी घोषणा की कि दो मार्च को लखनऊ में कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे नरेंद्र मोदी सम्बोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान वाजपेयी ने कहा कि बरेली में 13 जनवरी को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।