`आप` के पास सरकार बनाने का नैतिक जनादेश : सिसोदिया
(DELHI, India) सिसोदिया ने कहा कि हमारी पार्टी के पास पहले से ही नैतिक जनादेश है। यह हमें दिल्ली की जनता ने दिया है।मंत्री ने कहा कि हमने सरकार बनाई है, लेकिन हम कशमकश की स्थिति का सामना कर रहे हैं। हमें 28 सीटें मिली हैं और बहुमत से हम पीछे हैं। हम हालांकि सरकार बनाने की नैतिक जिम्मेवारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम लोगों के पास गए और उनसे उनका विचार पूछा और उन्होंने हमसे सरकार बनाने के लिए कहा।" सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में `वीआईपी संस्कृति` का खात्मा और मजबूत लोकपाल लाना आप सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि सरकार ठेका मजदूरों को नियमित किए जाने, स्कूलों, अस्पतालों में सुधार लाना चाहती है और हम खुदरा क्षेत्र में एफडीआई का विरोध करते हैं। 70 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें हासिल करने वाली आप ने शनिवार को शपथ ली। कांग्रेस ने अपने आठ विधायकों का समर्थन केजरीवाल सरकार को दिया है। भाजपा के पास 32 सांसद हैं और विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।