आस्ट्रेलिया की नजरें इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करने पर
(India) आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की नजरें 5-0 से सफाये की शर्मिंदगी से बचने पर लगी होंगी। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में आठ विकेट से पराजय झेलने वाली एलेस्टेयर कुक की टीम इस श्रृंखला में 5-0 से हारने वाली तीसरी इंग्लिश टीम बनने का कलंक अपने पर नहीं लेना चाहेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।