शिक्षक भर्ती का नया फार्मूला तैयार.....आरटेट के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट....
(Amber, Jaipur) प्रदेश में शिक्षक भर्ती का नया फार्मूला तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत अब शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कई परिक्षाओं से निजात मिलेगी। नए फार्मूले के तहत आरटेट का सरलीकरण किया गया है। जिसके तहत आरटेट की परीक्षा की मैरिट बनाकर ही नियुक्ति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने ये नया फार्मूला तैयार किया है। हालांकि इस फार्मूले पर अभी मुख्यमंत्री मुहर लगनी बाकी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस फार्मूले से अभ्यर्थियों को कई परिक्षाएं देने से निजात मिलेगी। परीक्षा में मैरिट बनाने के लिए सैकंडरी और ग्रेजुएशन लेवल पर दस फीसदी अंक जोडने और अस्सी फीसदी अंक परीक्षा के जोडने की बात कही गई है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि वो सत्ता में आएगी तो आरटेट खत्म कर देगी....लेकिन शिक्षा मंत्री का कहना कि वो आरटेट को खत्म नहीं कर सकते,,,, क्योंकि ये केंद्र की ओर से लागू किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।