आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर और पटना जैसे शहरों में कुछ केंद्र प्रभावित हुए हैं। कर्नाटक में कलबुर्गी और मैसूरु के चार केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो सकी, जबकि पूर्वी क्षेत्र में रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, कटक और धनबाद समेत कई शहरों में परीक्षा टली है। आयोग ने कुछ चुनिंदा केंद्रों के लिए 13 फरवरी को दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा भी कर दी है, जबकि बाकी स्थानों की नई तारीखें जल्द जारी की जाएंगी।
एसएससी ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित उम्मीदवारों को संशोधित शेड्यूल की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी नई तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ा विवरण प्रकाशित किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।