(India)
इस अर्जी पर सुनवाई 6 जनवरी को होगी. अपनी अर्जी में बीसीसीआई ने कहा कि अगर ललित मोदी आरसीए से जुड़ते हैं तो इससे क्रिकेट बोर्ड की छवि को बड़ा धक्का लगेगा. बीसीसीआई ने सितंबर 2013 में ललित मोदी पर लाइफ बैन लगाया था. उनपर आईपीएल कमिश्नर पद के कार्यकाल (2008-10) के दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं. बीसीसीआई ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि अध्यक्ष पद के लिए ललित मोदी का नोमिनेशन ही गलत था क्योंकि आरसीए ने मोदी की उम्मीदवारी पर बीसीसीआई की आपत्ति को खारिज कर दिया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।