(Asind, Bhilwara)
राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे विशेष सफाई अभियान में भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा नगरपालिका क्षेत्र में पालिका प्रशासन ने अब अपने स्तर पर सख्ती प्रारंभ कर दी है। पालिका प्रशासन अब हर वार्ड में जहां सफाई होती है वहां की वीडियो रिकार्डिंग करवा रहा है। हम आपको बता दें कि पिछले दिनों जिन वार्डो में सफाई अभियान चला था वहां सही तरीके से सफाई नहीं होने से लोगों ने उसका विरोध भी किया और मीडिया के माध्यम से भी जब यह बात सामने आई तो पालिका प्रषासन ने यह सख्त कदम उठाया है। पालिकाध्यक्ष रघुनंदन सोनी और कार्यवाहक ईओ मुकेष शर्मा स्वय जिन वार्डों मे सफाई हो रही है वहां पंहुचकर खुद अभियान का निरीक्षण किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।