(DELHI, India)
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने दो बार के कार्यकाल में तीसरी बार मीडिया से रूबरू हुए। मनमोहन सुबह 11 बजे नेशनल मीडिया सेंटर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने देशवासियों को नए साल की बधाई दी। साथ ही पांच राज्यों में हुए चुनाव का भी जिक्र किया। इसके बाद मनमोहन ने अपनी सरकार का जमकर बखान किया। साथ ही मनमोहन ने साफ कर दिया कि वो तीसरी बार पीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपना कार्यकाल पूरा कर नए पीम को सत्ता सौंप दूंगा। उम्मीद है कि यूपीए का ही पीएम होगा। एक सवाल के जवाब में मनमोहन ने कहा कि राहुल गांधी में पीएम बनने की पूरी काबिलियत है। पार्टी पीएम उम्मीदवार पर सही वक्त पर फैसला करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने इस्तीफा देने का बारे में कभी नहीं सोचा। मैंने कभी पद का गलत इस्तेमाल नहीं किया है।मनमोहन ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई जारी है। अहम पदों पर भ्रष्टाचार से चिंता बढ़ी है। हमने आरटीआई से सरकार को ज्यादा जिम्मेदार बनाया। महंगाई पर उन्होंने कहा कि महंगाई का बढ़ना चिंताजनक है। लेकिन महंगाई के साथ लोगों की आमदनी भी बढ़ी है। हम महंगाई घटाने में सफल नहीं रहे। सच्चर कमेटी की कई सिफारिशों पर काम हुआ है। कुछ लागू करना बाकी है। हमने स्कॉलरशिप देने सहित बहुत काम किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।