एमएस धीर बने दिल्‍ली विधानसभा के नए स्‍पीकर
(DELHI, India) गौर हो कि कांग्रेस ने धीर को समर्थन करने के लिए अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने कहा कि हमने आप के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए अपने विधायकों को व्हिप जारी किया। विपक्षी भाजपा ने अपने विधायक जगदीश मुखी को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वास मत का समर्थन किया था। स्पीकर के पद के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा गुरुवार को समाप्त होने के बाद इस पद के लिए दो ही उम्मीदवार-मुखी और धीर मैदान में थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।