जौनपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं भोजपुरी फिल्म स्टार रविकिशन
(UTTARPRADESH, India) रविकिशन ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि भोजपुरी सिनेमा की उंचाइयां छूने के बाद अब वह राजनीति के मैदान में उतरकर अपनी मातृभूमि जौनपुर की सेवा करना चाहते हैं। उनके पास कई पार्टियों के प्रस्ताव आये हैं लेकिन वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार वह हर हाल में चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि इससे उनका 22 साल का फिल्म करियर दांव पर लग जाएगा लेकिन उनका मकसद जौनपुर की तस्वीर बदलना है और जनसेवा के लिये वह अपने करियर पर दांव खेलना चाहते हैं। आगामी फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर रविकिशन ने कहा कि इस वर्ष उनकी कुल नौ फिल्में रिलीज होंगी जिनमें पांच हिन्दी की और चार भोजपुरी की होंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।