मोदी पर PM के बयान की खुर्शीद ने की हिमायत, कहा- कांग्रेस भी ऐसा ही महसूस करती है
(DELHI, India) खुर्शीद ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘जहां तक राहुल गांधी की बात है तो वह वही कह रहे हैं जो हम सभी शिद्दत से महसूस कर रहे हैं और जहां तक मोदी की बात है हम बहुत तल्खी से महसूस कर रहे हैं।’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम (कांग्रेस पार्टी) प्रधानमंत्री के प्रति आभारी हैं कि एक अखिल भारतीय मंच पर उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में वह बात रखी जो भारत भर में कांग्रेस के सदस्य महसूस कर रहे हैं।’ यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए विनाशकारी होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।