अब लग्जरी गाड़ियों में दौड़ रहे हैं आप के मंत्री
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लुटियंस जोन में मिले आलीशान घर के बाद अब उनके बाकी मंत्रियों ने भी सरकार लग्जरी कार लेने में देर नहीं की है। शुक्रवार को दिल्ली के सभी मंत्रियों को सरकारी गाडियों के तौर पर टोयोटा की इनोवा कार दी गईं। हालांकि खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने यह कभी नहीं कहा कि उसके मंत्री सरकारी गाडियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने सफाई दी है कि पार्टी ने केवल लालबत्ती वाली कारें उपयोग नहीं करने की बात कही थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।