उत्तर प्रदेश के मायावती सरकार में 1410 दशमलव 50 करोड़ रुपए के स्मारक घोटाला मामले पर कांग्रेस ने भी जमकर निशाना साधा है। कंाग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ये आम धारणा है कि मायावती के संज्ञान में उनकी कैबिनेट की कार्यों की जानकारी हो। वे सतर्कता विभाग की जांच को लेकर प्रतिक्रिया दे रही थी। आपको बता दें कि स्मारक घोटाला मामले में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी, बाबू सिंह कुशवाहा और 17 अन्य लोगों पर इसमें संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। जोशी ने कहा कि दोनों पूर्व मंत्री मायावती सरकार में उनके काफी करीबी रहे थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।