सभी राज्यों में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी ‘आप’
(India)

दिल्ली में जीत का परचम लहराने के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाहें 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर टिक गई हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार सुबह आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सभी राज्यों में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। पार्टी नेता संजय सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक महीने के अंदर सभी राज्यों में लोकसभा सीट के उम्मीदवार पर पार्टी चर्चा करेगी। आप की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच होने वाले मुकाबले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की आम जनता को अन्य विकल्प के बारे में सोचना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।