'आप' देशभर में सदस्यता के लिए चलाएगी 'मैं भी आम आदमी' अभियान
(DELHI, India) आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी 10 जनवरी से एक देशव्यापी अभियान शुरू करेगी, जिसका नाम होगा 'मैं भी आम आदमी'। इस अभियान में पार्टी लोगों से अपील करेगी कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और इसके लिए कई फीस न वसूली जाएगी। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, जिसकी कमान गोपाल राय को सौंपी गई है। इसके साथ ही एक चुनाव संयोजक कमेटी बनाई जाएगी, जिसके सदस्य होंगे योगेंद्र यादव, संजय सिंह और पंकज गुप्ता। वहीं पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने बताया कि उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी तक आने वाली अर्जियों को प्राथमिकता दी जाएगी हालांकि उसके बाद भी अर्जियां स्वीकार की जाएंगी।
इससे पहले शनिवार को पहले दिन की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी ने अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को देश का अगला पीएम होना चाहिए हालांकि केजरीवाल ने इससे इनकार किया है। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वह पूरे देश में घूम−घूमकर पार्टी का प्रचार करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।