(JHARKHAND, India)
गोड्डा के ऊर्जानगर में शनिवार को कांग्रेस का महगामा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया और पार्टी के बीच फैली गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय को मंच पर जगह नहीं दी गई थी। जिसे लेकर उनके समर्थक कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और उन्होंने विरोध जताते हुए जमीन पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। मामला बढ़ता देख कांग्रेस के कैबिनेट मंत्रियों ने बीच बचाव किया और मामला शांत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मन्नान मल्लिक ने भाजपा को आडे़ हाथ लिया और कहा कि वो अपने पूर्वजों को भूला चुकी है और आज हमारे लौह पुरुष के नाम पर लोहा मांगने का काम करती फिर रही है। वही ग्रामीण विकास मंत्री ददई दुबे ने मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर कहा कि उन्हें आकर बातचीत करनी चाहिए। जिससे समस्याओं का कोई हल निकाला जा सके............
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।