कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ आगामी लोकसभा के चुनावों की तैयारी में लग गयी है
(BIHAR, India) कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ आगामी लोकसभा के चुनावों की तैयारी में लग गयी है। इसी के चलते झारखंड सरकार में शामिल सभी घटक दलों के बीच तालमेल स्थापित करने और सरकार की तरफ से विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर समन्वय समिति की बैठक सूचना भवन में हुई। केन्द्रीय मंत्री और सह समन्वय समिति के अध्यक्ष जयराम रमेश की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि राज्य में 15 फरवरी तक एक मजबूत लोकायुक्त काम करने लगेगा। वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बैठक के बाद हम लोगों को समन्वय स्थापित करने का मौका होगा। हेमंत ने सरकार के मंत्रियो की बयानबाजी पर गोल मोल जवाब दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।