अनुबंधित कर्मचारियों को लेकर योजनाएं शुरू करेगी दिल्ली सरकार
(DELHI, India) दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करने के मकसद से यहां के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर कदम उठा रही है। पिछली सरकार के दौरान दो सितम्बर, 2002 को गठित ‘दिल्ली भवन एवं अतिरिक्त निर्माण कल्याण बोर्ड’ के पास फिलहाल 1,200 करोड़ रूपये की राशि है जिसका इस्तेमाल नहीं हुआ है। श्रम मंत्री गिरीश सोनी इस राशि का इस्तेमाल नयी योजनाओं के लिए करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।