लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पवार, राज्यसभा में सांसदी से परहेज नहीं
(DELHI, India) हां, राज्यसभा में वह बतौर सांसद जा सकते हैं। कहने का मतलब यह कि पवार ने चुनाव लड़ने संन्यास की बात कही है, राजनीति से संन्यास लेने की बात नहीं की है। 73 साल के शरद पवार ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैंने चुनाव लड़ने का सिलसिला रोकने का फैसला किया है। इससे मुझे अधिकतम समय पार्टी के कामकाज के लिए देने का मौका मिलेगा। मैं राज्यसभा में जाने के खिलाफ नहीं हूं। संसद के ऊपरी सदन का हर दूसरे साल होने वाला चुनाव मार्च में होगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।