(UTTARPRADESH, India)
एक सपा नेता पर राजधानी में अलीगंज निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सपा नेता ने उससे करीब दो लाख रुपये भी हड़प लिए। वहीं युवक के मुताबिक वह समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है और वर्तमान में किसी पद पर नहीं है। महिला ने उसके खिलाफ साजिश रची है। हालांकि, युवक ने महिला से बीते तीन माह से संपर्क में होने की बात स्वीकार की है। महिला ने कल एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से इस नेता की शिकायत की। मामले गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने इसकी जांच सीओ अलीगंज को दी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।