मोदी ने बोला राहुल पर हमला
(India)
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हमलों पर चुप्पी बरतने के साथ कांग्रेस के भावी पीएम उम्मीदवार राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश को वायदे नहीं, इरादे चाहिए। मनमोहन पर नरमी बरतते हुए मोदी ने कहा कि वे निराशावादी नहीं हैं। उनकी डिक्शनरी में निराशा शब्द नहीं है। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि औरों का दर्द समझने के लिए उन्हें किसी के घर में नहीं जाना पड़ता है। मोदी ने देश के सामने आज अपनी मां की पीड़ा का बखान किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उनका पालन पोषण पीड़ा और दर्द के सहारे किया है। बताया कि उनकी मां ने अगल-बगल में बर्तन साफ कर और पानी भरकर परिवार का लालन-पालन किया है। उन्होंने कहा कि बचपन में परिवार के साथ वे कपास निकालते थे। वही पीड़ा और दर्द उन्हें संवेदना देते हैं। मोदी ने कहा कि जीवन में प्रेरणा होती है तो ईश्वर भी राह आसान करता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।