केंद्र सरकार पर बरसे रामदेव
(India)
राजधानी के ताल कटोरा स्टेडियम में योगगुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बिना नाम लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथ लिया। रामदेव ने कहा कि कांग्रेस को समर्थन देने वाले और उससे समर्थन लेने वाले गुनहगार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाती रही है और कई केस दायर किए हैं। लेकिन, इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है, क्योंकि ट्रस्ट पारदर्शिता के साथ काम करता है। रामदेव ने देश में टैक्स के प्रावधान को जटिल बताते हुए कहा कि इसका सरलीकरण होना चाहिए और एक ही टैक्स प्रणाली लागू की जानी चाहिए। कालाधन के मुद्दे पर गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से समर्थन मांगते हुए अपनी मांगों को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखा। रामदेव ने 23 मार्च से देश में योग महोत्सव शुरू करने का ऐलान किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।