केन्द्रीय कृषि मंत्री और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन उनके राज्यसभा जाने की संभावना है। पवार ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने यचुनाव लड़ने का सिलसिला, रोकने का फैसला किया है। इससे मुझे अधिकतम समय पार्टी के कामकाज के लिए देने का मौका मिलेगा। मैं राज्यसभा में जाने के खिलाफ नहीं हूं। संसद के ऊपरी सदन का हर दूसरे साल होने वाला चुनाव मार्च में होगा। महाराष्ट्र के नेता ने आज कहा कि हालिया चुनावी परिणामों से मनोबल गिराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।