(DELHI, India)
लोकसभा चुनाव की आहट के बाद टिकटों केा लेकर भी माथापच्ची शुरु हो चुकी है और कई नेता टिकटों के लिए भागदौड़ शुरु कर चुके हैं। अलवर में टिकट को लेकर भाजपा में आपसी गुटबाजी है और शनिवार को विधायक जसवंत यादव की ओर से दिए बयान पर भी गुटबाजी उभरकर सामने आई है। भाजपा विधायक धर्मपाल चैधरी ने यादव के बयान का विरोध करते हुए कहा कि जसवंत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। एक तरफ वे चांदनाथ को टिकट का विरोध कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ ये भी कह रहे हैंे कि जिसे टिकट मिलेगा। पार्टी सिपाही की तरह काम करेंगे। जिससे जाहिर होता है कि वे उन लोगों में शामिल है जो अनावश्यक विवाद में रहना चाहते हैं। आपको बता दें कि शनिवार को जसवंत यादव ने कहा था कि वे चांदनाथ को अच्छा आदमी नहीं मानते और उनकी दावेदारी का विरोध करते हैं......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।