ललित मोदी आरसीए चुनाव जीतते हैं तब बीसीसीआई की आपत्ति पर होगी सुनवाई : सुप्रीम कोर्ट
(India) शीर्ष कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि अगर ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट संघ का चुनाव जीत जाते हैं तो हम इस पूर्व आईपीएल आयुक्त के खिलाफ बीसीसीआई की आपत्ति पर सुनवाई करेंगे। राजस्थान क्रिकेट संघ के जरिये आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की वापसी पर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी थी। गौर हो कि बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट संघ से ललित मोदी के चुनाव लड़ने को चुनौती दे रखी है। बीसीसीआई ने राजस्थान खेल कानून, 2005 को लेकर चुनौती दी है जिसके तहत बोर्ड के आजीवन प्रतिबंध के बावजूद आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को पिछले साल 19 दिसंबर को हुए राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत दी थी। बीसीसीआई की तरफ से दायर इस याचिका का मकसद साफ है कि ललित मोदी को राजस्थान क्रिकेट संघ में आने से रोकना है। यदि मोदी की दोबारा वापसी होती है तो आनेवाले दिनों में बीसीसीआई की परेशानी बढ़ सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।